लेट नाइट खाने की आदत छोड़ें, सोने से 3 घंटे पहले कर लें भोजन; दिल रहेगा धड़कता और शुगर रहेगा कंट्रोल

Image credit: Internet

Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बिगड़ती लाइफस्टाइल लोगों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है. देर रात तक मोबाइल चलाना, टीवी देखना और लेट नाइट खाना दिल और शरीर पर बुरा असर डालता है. रामपुर के आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल के अनुसार अगर सोने से कम से कम 3 घंटे पहले खाना खाया जाए तो दिल और शुगर दोनों को काफी हद तक नियंत्रित रखा जा सकता है. देर से खाने पर पाचन तंत्र पर दबाव बढ़ता है, जबकि जल्दी खाना खाने से भोजन आसानी से पच जाता है. हल्का और कम मात्रा में भोजन करने से गैस, एसिडिटी और मोटापे की समस्या भी कम होती है. समय पर खाना और सोना शरीर को स्वस्थ रखने का सरल और प्रभावी तरीका है.   Read More ...

free visitor counters