माता वैष्णो देवी: चैत्र नवरात्रि पर जनसैलाब, आंधी-तूफान भी नहीं रोक पाया भक्तों का जोश-VIDEO

Image credit: Internet

Chaitra Navratri Vaishno Devi Video: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन माता वैष्णो देवी मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. कटरा पूरी तरह भक्तों के जयकारों से गूंज उठा. देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. खराब मौसम भी भक्तों के जोश को नहीं रोक सका. तेज हवाएं चलीं और बारिश भी हुई. लेकिन श्रद्धालु लगातार भवन की ओर बढ़ते रहे. कई यात्रियों ने कहा कि मौसम चाहे जैसा भी हो, माता के दर्शन ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रशासन ने भी सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. जगह-जगह पुलिस बल तैनात है. सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. बुजुर्गों और बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. आस्था और विश्वास के इस संगम ने पहले ही दिन नवरात्रि को खास बना दिया.   Read More ...

free visitor counters