कमीशन के लालच में चाचा बना साइबर ठग भतीजे का साथी, बैंक खाता देकर पहुंचाता रहा रकम, ऐसे हुआ खुलासा

Image credit: Internet

Alwar Cyber ​​Fraud Network: अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है, जिसमें एक चाचा अपने ही भतीजे की साइबर अपराध गतिविधियों में सहयोग करता मिला. पुलिस ने छतरपुर निवासी मौसम खान को गिरफ्तार किया है, जो अपने भतीजे फैजान को बैंक खाता और गूगल पे अकाउंट उपलब्ध कराकर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में मदद करता था. जांच में सामने आया कि फैजान ऑनलाइन साइबर ठगी करता था और लोगों से ठगी गई रकम मौसम खान के बैंक खाते में जमा करवाई जाती थी. इसके बाद राशि को विभिन्न माध्यमों से आगे ट्रांसफर किया जाता था. आरोपी चाचा को इसके बदले जमा राशि का लगभग 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था. पुलिस ने बैंक लेनदेन और संदिग्ध खातों की जांच के दौरान इस नेटवर्क का खुलासा किया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है.   Read More ...

free visitor counters