Mandi News: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सरसों के भाव में तेजी, जानें किसानों पर क्या असर पड़ेगा?

Image credit: Internet

Sarso Rate In Mandi After Iran America Tension : अलवर जिले के खैरथल-तिजारा क्षेत्र के किसानों के लिए सरसों के बाजार से अच्छी खबर सामने आई है. खैरथल अनाज मंडी में 42 प्रतिशत लैब कंडीशन की सरसों का अधिकतम भाव 7700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचने से किसानों में उत्साह है. मंडी व्यापारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर खाद्य तेल बाजार पर दिखाई दे रहा है, जिससे सरसों के दामों में मजबूती बनी हुई है. यदि मौजूदा हालात इसी तरह बने रहे तो आने वाले दिनों में सरसों का भाव 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है. बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद में स्टॉक संभालकर बैठे किसान अब धीरे-धीरे अपनी उपज मंडी में ला रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters