Jaipur Murder Case: 5 बीघे के बदले मां को मारने का किया था सौदा, पहले हमले में बच गई जान, फिर चाचा संग दोबारा रची साजिश!

Image credit: Internet

Jaipur Murder Case Mother Killed By Daughter: जयपुर में नीरज शर्मा की मौत की जांच अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना गया था, पुलिस अब उसे सुनियोजित हत्या की साजिश बता रही है. जांच के अनुसार आरोपियों ने नीरज शर्मा को मारने की पहली कोशिश उनके घर के बाहर की थी, लेकिन वह बच गईं. पुलिस का दावा है कि बाद में उन्हें घर से दूर सुनसान सड़क पर निशाना बनाया गया. जांच में यह भी सामने आया है कि परिवार के भीतर नौकरी और पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. आगरा हाईवे पर स्थित करीब 5 बीघा जमीन का कथित लालच इस मामले की अहम वजह माना जा रहा है.   Read More ...

free visitor counters