जर्मनी में बस में गाने और शोर, भड़के हर्ष गोयनका; क्यों भारत का नाम बदनाम कर रहे?

Image credit: Internet

जर्मनी की एक भीड़भाड़ वाली बस में भारतीय पर्यटकों का गाना और तालियां बजाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. वीडियो में कुछ लोग बस के अंदर खड़े होकर जोर-जोर से गाते और मस्ती करते नजर आए, जबकि दूसरे यात्री चुपचाप बैठे रहे. वीडियो सामने आने के बाद विदेश में भारतीयों के व्यवहार को लेकर बहस शुरू हो गई. बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विदेश में भारतीय देश के एंबेसडर जैसे होते हैं. इसलिए स्थानीय शिष्टाचार और दूसरे यात्रियों की सुविधा का सम्मान करना जरूरी है.   Read More ...

free visitor counters