ISRO का अगला धमाका क्या होगा? गगनयान से लेकर 5 बड़े मिशनों तक, जानें पूरा प्लान

Image credit: Internet

ISRO News: इसरो ने NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत के स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूती दी है. इसरो प्रमुख वी. नारायणन के मुताबिक, अब भारत के पास कक्षा में चार नेविगेशन सैटेलाइट हो गए हैं. हालांकि, बेहतर और निरंतर नेविगेशन सेवाओं के लिए कुल सात सैटेलाइट की जरूरत है. इसके लिए दो और सैटेलाइट तैयार किए जा रहे हैं, जबकि एक को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया जारी है. इसरो प्रमुख ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में गगनयान के पहले मानवरहित मिशन समेत कम से कम पांच और लॉन्च करने का लक्ष्य है. गगनयान के तहत इंसानों को अंतरिक्ष में भेजने से पहले तीन मानवरहित मिशन पूरे किए जाएंगे. इसरो अब तक 8,000 से ज्यादा परीक्षण कर चुका है.   Read More ...

free visitor counters