Kota News: मेहंदी लगाने गई 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी, हालत नाजुक, अस्पताल में इलाज जारी

Image credit: Internet

Kota Rape Case: कोटा ग्रामीण के बपावर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और उसे गंभीर हालत में कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता के पिता ने बताया कि किशोरी मेहंदी लगाने के लिए एक परिचित के घर गई थी और वहां से परिचित महिला उसे दूसरी जगह लेकर गई, जहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. हालत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. पीड़िता को अब तक दो बोतल खून चढ़ाया जा चुका है. बपावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.   Read More ...

free visitor counters