Hyderabad Development: अब बदल जाएगी बापू घाट और मूसी नदी की तस्वीर, ₹533 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

Image credit: Internet

Hyderabad: केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद में बापू घाट के पास गांधी सरोवर परियोजना शुरू करने के लिए मूसी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (MRDC) को 83.814 एकड़ रक्षा भूमि के उपयोग की अंतिम मंजूरी दे दी है, जिसकी कीमत ₹533.42 करोड़ है. इस प्रोजेक्ट के तहत बापू घाट पर महात्मा गांधी की एक विशाल प्रतिमा, अत्याधुनिक गांधी संग्रहालय, ध्यान केंद्र और खादी व शिल्प ग्राम बनाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट तेलंगाना सरकार के मूसी नदी कायाकल्प कार्यक्रम का हिस्सा है, जिससे पर्यावरण सुधरेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters