ऑनलाइन ऑर्डर किया था सामान… लेकिन डैमेज निकला! अब पैसा कैसे वापस मिलेगा? पूरा सॉल्यूशन यहां है
Online Shopping Fraud: क्या आपने कभी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ऐसा अनुभव किया है कि आपने कोई प्रोडक्ट ऑर्डर किया हो और वह टूटा हुआ, गलत या डैमेज हालत में आपको मिला हो? या फिर रिफंड मांगने पर भी कस्टमर सपोर्ट आपकी बात को बार-बार टाल रहा हो? ऐसी स्थिति में अक्सर लोग समझ नहीं पाते कि अब क्या करें और अपनी शिकायत कहां दर्ज करें. इस वीडियो में हम आपको आसान भाषा में बताते हैं कि भारत में आपके उपभोक्ता अधिकार क्या हैं और आप अपने पैसे और अधिकारों की सुरक्षा कैसे कर सकते हैं. अगर अमेज़न, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, मीशो या किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से आपको सही सेवा नहीं मिल रही है, तो आप अकेले नहीं हैं इसके लिए एक पूरी व्यवस्था मौजूद है. आप जानेंगे कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) क्या है, वहां शिकायत कैसे दर्ज की जाती है, किन दस्तावेजों की जरूरत होती है और किस चरण-दर-चरण प्रक्रिया से आप अपनी समस्या को दर्ज करा सकते हैं. साथ ही यह भी समझेंगे कि कब आपको उपभोक्ता अदालत का सहारा लेना चाहिए और किन मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती है. चाहे रिफंड में देरी हो, रिप्लेसमेंट की समस्या हो या डैमेज डिलीवरी यह गाइड आपको बताएगा कि अपने अधिकारों का सही उपयोग कैसे करें और ऑनलाइन शॉपिंग में होने वाली धोखाधड़ी या लापरवाही से खुद को कैसे सुरक्षित रखें. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail