परमातपुर के आशीष ने पुणे में 7 लाख की नौकरी छोड़ जौनपुर में खोला तड़का रेस्टोरेंट, आज हैं सफल उद्यमी, जाने कैसे की शुरुवात?

Image credit: Internet

जौनपुर के परमातपुर मोहल्ले के रहने वाले आशीष उपाध्याय ने यही साहस दिखाया. उन्होंने सालाना सात लाख रुपये की नौकरी छोड़कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया और आज अपनी मेहनत के दम पर सफलता की नई कहानी लिख दी है. आशीष ने पुणे से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक निजी कंपनी में करीब दो वर्ष तक काम किया. नौकरी अच्छी थी और वेतन भी आकर्षक था, लेकिन उनका सपना कुछ अलग करने का था. उन्होंने तय किया कि दूसरों के लिए काम करने के बजाय खुद का व्यवसाय शुरू करेंगे. यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि उनके सामने सुरक्षित करियर छोड़ने का बड़ा जोखिम था.   Read More ...

free visitor counters