नोएडा के सेक्टर-62 में रजत जयंती पर बंगाल के चंद्रोदय मंदिर की थीम दुर्गा पूजा पंडाल तैयार, एनसीआर का सबसे आकर्षक

Image credit: Internet

नोएडा के सेक्टर-62 में इस बार पंडाल की थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. समिति की सदस्य देबलिना रॉय ने बताया कि पंडाल के अंदर इको-डाइवर्सिटी को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया है. चंद्रोदय मंदिर की थीम भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित है, इसलिए प्रवेश द्वार को मंदिर की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया गया है. वहीं, अंदर इस्कॉन मंदिरों के वातावरण को दर्शाने की कोशिश की गई है. पंडाल के भीतर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, बचपन, वृंदावन की लीलाओं और कुरुक्षेत्र युद्ध में उनकी भूमिका से जुड़े दृश्य मूर्तियों और चित्रों के माध्यम से दिखाए जा रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters