कौन है रितु बराला? जिसके कांधे पर हाथ रखकर राहुल गांधी बोले- ये शेरनी है

Image credit: Internet

NSUI की राष्ट्रीय सचिव रितु राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बारी का बास गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता महेंद्र सिंह बराला किसान हैं. रितु ने जयपुर के महारानी कॉलेज में पढ़ाई की और 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष बनीं. वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो खिलाड़ी और एनसीसी कैडेट भी रह चुकी हैं. साल 2022 में उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में NSUI के टिकट पर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था. दिल्ली में प्रदर्शन के बाद रितु ने पुलिस पर हिरासत के दौरान मारपीट का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी हिम्मत की तारीफ की और उन्हें शेरनी बताया है.   Read More ...

free visitor counters