Ground report: चित्रकूट में पहली बारिश से बरदहा नदी उफान पर, चमरौहा, सकरौहा गांव का संपर्क टूटा, 5 हजार ग्रामीण परेशान, पुल निर्माण की मांग

Image credit: Internet

चमरौहा गांव निवासी आनंद कुमार द्विवेदी ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि बरसात का मौसम उनके लिए सबसे अधिक कष्टदायक होता है. उन्होंने कहा कि पहले यह इलाका डकैतों के आतंक से परेशान था और अब हर वर्ष बरदहा नदी लोगों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन जाती है, यदि गांव में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाए तो उसे समय पर अस्पताल तक पहुंचाना लगभग असंभव हो जाता है. कई बार मरीज गांव में ही दम तोड़ देते हैं या फिर घरेलू उपचार के भरोसे रहना पड़ता है. उनका कहना है कि वर्षों से हम लोग पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां पुल निर्माण की घोषणा की है, जिससे लोगों में उम्मीद जगी है..   Read More ...

free visitor counters