रिश्ता कराने का दिया झांसा, कट्टा दिखाकर महिला के हाथ-पैर बांधे, घर में अराम से डकैती कर बदमाश फरार

Image credit: Internet

Dholpur Home Robbery Case: धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में रिश्ता कराने का झांसा देकर घर में घुसकर हथियारों के बल पर डकैती करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 28 जुलाई को दुर्गा कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय सायरा खातून के घर एक महिला और पुरुष लड़के का रिश्ता कराने के बहाने पहुंचे थे. कुछ देर बाद चार अन्य लोग भी बच्चे के साथ घर में दाखिल हुए. आरोप है कि सभी ने कट्टे की नोक पर सायरा खातून और उनके परिजनों को बंधक बना लिया. बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर टेप से बांधकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवरात, तीन मोबाइल, बैंक पासबुक और दस्तावेज लूट लिए. पुलिस ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दबिश देकर चार आरोपियों को पकड़ा. उनके कब्जे से नकदी, बैंक पासबुक, बाइक और देसी कट्टा बरामद किया गया है.   Read More ...

free visitor counters