उदयपुर में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, तीन गाड़ियों से आए हमलावरों ने मचाया तांडव, महिला को भी कुचला

Image credit: Internet

Udaipur Kapil Vihar Incident: उदयपुर में पुरानी रंजिश ने एक महिला की जान ले ली. कपिल विहार कॉलोनी में तीन गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे लोगों पर जमकर उत्पात और तोड़फोड़ करने का आरोप है. इसी दौरान घर से बाहर आई उर्मिला कुंवर को काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई और बाद में उसकी मौत हो गई. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें काली स्कॉर्पियो महिला की ओर आती और टक्कर मारती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि मृतका के बच्चे का आरोपियों से पुराना विवाद था. आरोपी एक स्कॉर्पियो और दो थार में आए थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पुलिस पुरानी रंजिश समेत वारदात के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.   Read More ...

free visitor counters