चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में दिनदहाड़े महिला के कान से झपटी सोने की बाली, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Image credit: Internet

चंडीगढ़ के सेक्टर-44 में दिनदहाड़े हुई स्नेचिंग की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह सेक्टर-44 की कोठियों में साफ-सफाई का काम करती है और 14 अक्टूबर की शाम अपने घर से पैदल काम के लिए जा रही थी. जब महिला सेक्टर-44 की डिस्पेंसरी के दाईं ओर वाली सड़क पर जा रही थी, तभी सामने से एक्टिवा पर सवार दो युवक आए. वे उसे क्रॉस करके आगे रुक गए. उनमें से पीछे बैठे युवक ने पीछे से आकर महिला के कान में पहनी सोने की एक बाली झपट ली और दोनों एक्टिवा से फरार हो गए.   Read More ...

free visitor counters