Jaipur Crime News: ठगी का ऐसा मास्टरमाइंड... पहले प्रोफेसर बनकर ऐंठे पैसे, फिर पुलिस बनकर किया ब्लैकमेल

Image credit: Internet

Jaipur Crime News: जयपुर में सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर ठगी करने वाले शातिर आरोपी अरुण शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी कभी RTU का प्रोफेसर, कभी पुलिसकर्मी तो कभी नर्सिंग अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. फेल छात्रों को पास कराने, नंबर बढ़वाने और सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ऐंठने के बाद वह नकली पुलिसकर्मी बनकर पीड़ितों से दोबारा वसूली करता था. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में करीब दो दर्जन वारदातें कबूल की हैं.   Read More ...

free visitor counters