चित्रकूट के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खा रहे बच्चों पर पागल कुत्ते का हमला, दो बच्चे घायल, मची अफरा-तफरी

Image credit: Internet

मामला बरगढ़ थाना क्षेत्र के बोझफार्म कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय का है. जहां विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है, जहां आज बुधवार दोपहर स्कूल में बच्चे मिड-डे मील खा रहे थे, इसी दौरान अचानक एक पागल कुत्ता स्कूल के अंदर घुस आया और बच्चों पर हमला कर दिया. कुत्ते के हमले में कक्षा दो में पढ़ने वाला छात्र श्याम और आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाली बच्ची जानवी गंभीर रूप से घायल हो गई है. अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई.   Read More ...

free visitor counters