Kota News: कोटा में हिस्ट्रीशीटर का हथियारबंद गैंग पकड़ाया, 5 पिस्टल बरामद, दर्ज हैं 37 मुकदमे

Image credit: Internet

Kota Illegal Weapons Seized: कोटा में अवैध हथियारों के खिलाफ ऑपरेशन हॉक के तहत जवाहर नगर थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घोड़ा बस्ती क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल और 5 कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में जवाहर नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका भी शामिल है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कमल अपने दो साथियों के साथ अवैध हथियार लेकर घूम रहा है. इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की वारदातों, आपसी रंजिश और इलाके में वर्चस्व कायम करने के लिए हथियार खरीदकर लाए थे. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कमल पर 16, समीर अंसारी उर्फ गन्ज्या पर 15 और कोहिनूर पर 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.   Read More ...

free visitor counters