Kota News: कोटा में नकाबपोश चोरों का गजब कारनामा, 3 मिनट में 70 लाख के जेवरों के साथ पूरी तिजोरी ही ले उड़े
Kota Jewellery Shop Theft Case: कोटा जिले के सुल्तानपुर कस्बे में रविवार अलसुबह देव ज्वेलर्स की दुकान में करीब 70 लाख रुपए की चोरी की वारदात सामने आई है. भोरा चौराहे पर स्थित दुकान को 5 से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया. बदमाश सुबह करीब 4:30 बजे स्विफ्ट कार से पहुंचे और पहले सड़क की स्ट्रीट लाइट बंद की. इसके बाद शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे और महज 3 मिनट में पूरी तिजोरी उठाकर फरार हो गए. तिजोरी में दीपावली के लिए हाल ही में मंगवाए गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी रखी थी. वारदात के दौरान बदमाशों ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे का प्लग भी निकाल दिया. हालांकि, चोरी की घटना पास की दुकान पर लगे कैमरे में कैद हो गई. सुबह प्रभात फेरी पर निकले लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा तो व्यापारी को सूचना दी. प्रमुख चौराहे पर होमगार्ड जवानों की तैनाती के बावजूद चोरी होने से व्यापारियों में आक्रोश है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail