Video: घर के बाहर खड़ी महिला पर आवारा कुत्ते का अटैक, नोच लिया पैर, गूंगे हो गए Dog Lovers!

Image credit: Internet

भारत में आवारा कुत्तों के अटैक के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. जहां आवारा कुत्तों पर कंट्रोल के लिए सरकार भी ठोस कदम उठा रही है वहीं डॉग लवर्स इन नियमों को जानवरों के प्रति क्रूरता बताते नजर आ रहे हैं. बहसबाजी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने फिर से बहस छेड़ दी है. इसमें घर के बाहर खड़ी महिला के ऊपर अचानक ही आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया. महिला ने ना तो कुत्ते को छेड़ा था और ना ही उसे कोई नुकसान पहुंचाया था. लेकिन कुत्ते ने सीधे हमला कर दिया. कुत्ते ने महिला के पैर पर दांत गड़ा दिए. इस घटना का वीडियो जैसे ही शेयर किया गया, वायरल हो गया. वीडियो के कमेंट्स में कई लोगों ने सवाल किया कि अब डॉग लवर्स कुछ नहीं बोलेंगे. इन हादसों की वजह से जाने कितने लोग रैबीज के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में इनपर सख्ती दिखाना जरुरी है.   Read More ...

free visitor counters