यूट्यूब डाउन हो गया! वजह आई सामने, क्यों और कहां-कहां नहीं चला?
यूट्यूब अचानक डाउन हो गया, जिससे पूरी दुनिया में यूजर्स परेशान रहे. 18 फरवरी 2026 की सुबह भारत में यूट्यूब खोलते ही समथींग वेंट रौंग का मैसेज आया. अमेरिका में यह समस्या 17 फरवरी शाम 5:30 बजे से शुरू हो चुकी थी. डाउन डिटेक्टर पर तीन लाख 20 हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज हुईं, जिसमें दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर और कई शहर शामिल थे. भारत में 17 हजार से ज्यादा रिपोर्ट्स आईं. इस ग्लोबल आउटेज से अमेरिका, कैनेडा, ब्रिटेन, ब्राज़ील, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, मेक्सिको और भारत प्रभावित हुए. यूजर्स को वीडियो देखने और अपलोड करने में दिक्कत हुई. यूट्यूब टीवी, शॉट्स, म्यूजिक और किड्स ऐप भी प्रभावित हुए. गूगल ने बताया कि यह समस्या रिकमेंडेशन सिस्टम में आई थी, जिसे बाद में ठीक कर दिया गया. साइबर अटैक की अफवाहें आईं, लेकिन कोई पुष्टि नहीं हुई. इससे यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को नुकसान हुआ. स्टूडेंट्स की क्लास मिस हुई और लाइव स्ट्रीमर्स प्रभावित हुए. भारत में 50 करोड़ से ज्यादा यूजर्स प्रभावित हुए. यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे मल्टी प्लेटफार्म का इस्तेमाल करें और सिर्फ यूट्यूब पर निर्भर न रहें. कंटेंट क्रिएटर्स को बैकअप और ऑफलाइन एडिटिंग रखना चाहिए. कुल मिलाकर, फिलहाल सब नॉर्मल हो गया है. ऑफिसियल अपडेट्स के लिए डाउन डिटेक्टर और गूगल स्टेटस डैशबोर्ड देखें. Read More ...
Related posts
बारात में छा गई भाभी जी, घूंघट में लूट ली महफिल, लूटा ऐ राजा पर किया जोरदार डांस
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
लाइव मैच में सलमान आगा की कोच से लड़ाई! चुपचाप देखते रहे बाबर आजम, वीडियो वायरल
18-02-26 06:02:37pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail