Weather Update: बारिश से लौट रही ठंड, IMD ने दी चेतावनी! देखें दिल्ली और उत्तर भारत का बदलता मौसम पैटर्न

Image credit: Internet

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री पार कर गया. मई-जून जैसी गर्मी महसूस होने लगी। हालांकि अचानक गरज-चमक और बारिश ने थोड़ी राहत दी. IMD के अनुसार इसके पीछे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है. दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, बिजली गिरने और बारिश की संभावना है. इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में बारिश हुई. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक पहुंचा. विशेषज्ञों का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और कम बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानों तक नहीं पहुंच पाईं. इस वजह से गर्मी जल्दी महसूस हुई. मौसम बदलने का यह पैटर्न जलवायु परिवर्तन की ओर इशारा करता है. फिलहाल बारिश ने थोड़ी राहत दी है, लेकिन आने वाले महीनों में लू और तेज गर्मी की संभावना बनी हुई है.   Read More ...

free visitor counters