दुनिया का अनोखा गांव, जहां लोग पेड़ों पर बनाते हैं घर! वीडियो देख जानें कहां है ?

Image credit: Internet

क्या आपने कभी ऐसे घर देखे हैं, जो जमीन पर नहीं… बल्कि आसमान में बने हों, well इंडोनेशिया के पापुआ के घने जंगलों में रहने वाली कोरवाई जनजाति की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. यहां लोग जमीन पर नहीं, बल्कि पेड़ों की ऊंचाई पर अपने घर बनाकर रहते . कई ट्री हाउस जमीन से करीब 10 से 50 मीटर तक ऊपर बनाए जाते हैं. इन घरों को बनाने में जंगल से मिलने वाली लकड़ी, पत्तियों और दूसरी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल होता है. कहा जाता है कि जमीन से इतनी ऊंचाई पर रहना जंगली जानवरों और दूसरी परेशानियों से बचने का एक तरीका भी रहा है. सबसे खास बात ये है कि जंगल इनके लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है. सोशल मीडिया पर जब इन पेड़ों पर बने घरों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, तो लोग इन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. सोचिए जहां हमारे लिए पेड़ सिर्फ प्रकृति का हिस्सा हैं, वहीं इनके लिए वही पेड़ घर की छत, दीवार और जिंदगी का सहारा हैं.   Read More ...

free visitor counters