Viral Video: अकेली छात्रा, सुनसान सड़क… और अचानक 10 से ज्यादा कुत्तों ने चारों तरफ से घेर लिया

Image credit: Internet

Bangalore Stray Dog Viral Video: अगर आप सोचते हैं कि शहर की सड़कें सिर्फ ट्रैफिक और भीड़ के लिए हैं, तो बेंगलुरु से आई ये घटना आपको हिला देगी. हॉयसला नगर (राममूर्ति नगर के पास) में एक कॉलेज छात्रा उस वक्त दहशत में आ गई जब वह शाम के समय सड़क से गुजर रही थी. अचानक 10 से ज्यादा आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उसे घेर लिया और जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, छात्रा ने बचने की कोशिश की लेकिन कुत्तों ने उसे पीछे धकेल दिया और इस दौरान उसे दो से तीन बार काट लिया गया. कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल डर और अफरा-तफरी में बदल गया. घबराई हुई छात्रा ने मदद के लिए चिल्लाया और किसी तरह वहां से हटकर अपनी जान बचाई. तुरंत उसे केआर पुरम सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया. राहत की बात ये है कि उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्सा और डर दोनों है. लोगों का कहना है कि यहां आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई बार ये रास्ता भी रोक लेते हैं. स्थानीय निवासियों ने BBMP से तुरंत कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.   Read More ...

free visitor counters