पाठा क्षेत्र में हर घर नल योजना से गोपीपुर और सरहट गांवों में पानी की किल्लत घटी, बैलगाड़ियों पर निर्भरता हुई कम, आसान हुआ जीवन

Image credit: Internet

चित्रकूट के पाठा क्षेत्र के गांवों में लोगों को वर्षों तक पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी.कभी बैलगाड़ियों में ड्रम रखकर तो कभी साइकिलों के सहारे लोग कई किलोमीटर दूर से पानी लाते थे, लेकिन अब हर घर नल योजना ने इन गांवों की तस्वीर बदलनी शुरू कर दी है. वहीं चित्रकूट लोकल 18 की टीम जब पाठा क्षेत्र के गोपीपुर गांव पहुंची तो यहां का बदला हुआ नजारा देखने को मिला. जिस गांव में कभी हर घर के बाहर पानी ढोने वाली बैलगाड़ियां दिखाई देती थीं, वहां अब लोगों के घरों तक टोटियों से पानी पहुंच रहा है.   Read More ...

free visitor counters