Video: रिश्तेदार नाराज, पर इरादे फौलादी! रिकम ने 6000 के निवेश को बनाया 90 हजार का टर्नओवर
Low Investment Startup Success Story: हौसले अगर बड़े हों तो मामूली रकम से भी कामयाबी की इबारत लिखी जा सकती है. पटना की रिकम शर्मा ने इसे सच कर दिखाया है. एक कोचिंग संस्थान में कॉलिंग की नौकरी करने वाली रिकम ने जब महसूस किया कि कम वेतन में सपने पूरे नहीं होंगे, तो उन्होंने अपनी राह खुद चुनने का फैसला किया. आज कंकड़बाग के मेदांता अस्पताल के सामने उनका फ्रूट चाट स्टॉल न सिर्फ लोगों की सेहत बना रहा है, बल्कि कमाई का भी बड़ा जरिया बन गया है. रिकम ने इस स्टार्टअप की शुरुआत महज 6000 रुपये से की. पटना में जहाँ फ्रूट चाट आमतौर पर प्लेट में मिलता है, वहीं रिकम ने इसे फैंसी कप और शहद के तड़के के साथ परोसना शुरू किया. डोम शेप वाले इन कप्स की वजह से फल धूल-मिट्टी से सुरक्षित रहते हैं. खाने में भी आसानी होती है. ताजगी बरकरार रखने के लिए वह आइस बॉक्स का इस्तेमाल करती हैं. इस स्टार्टअप को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन उनकी मेहनत रंग ला रही है. जिम जाने वाले युवाओं से लेकर अस्पताल आने वाले लोगों तक, हर कोई ₹30 और ₹40 वाले इन फ्रूट कप्स का दीवाना है. आज वह रोजाना 2000 से 3000 रुपये की बिक्री कर रही हैं. रिकम का कहना है कि उनकी सफलता उन महिलाओं के लिए एक संदेश है जो समाज के डर से अपने कदम पीछे खींच लेती हैं. Read More ...
Related posts
Live:महिला आरक्षण-परिसीमन पर मायावती का मिला समर्थन, दक्षिण को कोई नुकसान नहीं
कभी आम सवारी था… आज विदेश में VIP! जानिए जोधपुर के इस स्कूटर की दिलचस्प कहानी
Live:महिला आरक्षण-परिसिमन पर मायावती का मिला समर्थन, दक्षिण को कोई नुकसान नहीं
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: KKR कोच Tim Southee ने IPL 2026 के लिए टीम की रणनीति साझा की
15-04-26 01:04:28pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail