कौन बनेगा मंत्री, कौन रह जाएगा बाहर? दोपहर तक आ सकती है कर्नाटक कैबिनेट की फाइनल लिस्ट?
Karnataka News: कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. नई सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं और अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार रहे डी.के. शिवकुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है और दिल्ली आलाकमान जल्द ही मंत्रियों की अंतिम सूची भेज सकता है. डी.के. शिवकुमार के मुताबिक सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तक मंत्रियों की फाइनल लिस्ट आने की उम्मीद है. सूची मिलते ही उसे राजभवन भेज दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. मंत्रिमंडल के गठन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. खासकर यह चर्चा जोरों पर थी कि कर्नाटक में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि डी.के. शिवकुमार ने मीडिया में चल रही इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल का आकार क्या होगा, कितने मंत्री होंगे और डिप्टी सीएम की संख्या कितनी होगी, इसका अंतिम फैसला केवल कांग्रेस हाईकमान ही करेगा. Read More ...
Related posts
वायरल हो गई कपल की पहली एनिवर्सरी, आरी से काटा केक, देखते ही छूटी लोगों की हंसी!
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail