डायबिटीज के लिए राम बाण ये घरेलू उपाय, विशेषज्ञ से जानें बनाने का तरीके
डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है.ऐसे में कई लोग दवाओं के साथ घरेलू उपाय भी अपनाने की कोशिश करते हैं. झारखंड के पलामू जिले के आयुर्वेद जानकार पवन आर्य का कहना है कि कुछ पौधों के सेवन से ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. पवन आर्य के अनुसार सदाबहार का पौधा गांव और शहर दोनों जगह आसानी से मिल जाता है. उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना सदाबहार के पांच ताजे पत्तों का सेवन करता है, तो डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभ मिल सकता है. हालांकि इसका सेवन नियमित और संतुलित मात्रा में करना जरूरी है. उन्होंने एक खास मिश्रण की भी सलाह दी है. इसके लिए एक टमाटर, एक खीरा और एक करेला लें. इसमें पांच नीम के पत्ते और पांच सदाबहार के पत्ते मिलाकर मिक्सी में पीस लें. इस मिश्रण को छानकर सुबह खाली पेट सेवन करने की सलाह दी जाती है. उनका दावा है कि करीब 15 दिनों तक लगातार सेवन करने से बढ़ा हुआ ब्लड शुगर स्तर नियंत्रित होने में मदद मिल सकती है. बाद में इसकी मात्रा कम कर नियमित रूप से लिया जा सकता है. हालांकि ये उपाय भी डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: संजू सैमसन को टेस्ट क्रिकेट में खिलाने की क्यों उठने लगी है मांग?
12-03-26 03:03:22pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail