तिरुपति दर्शन से लौटते परिवार की खुशियां मातम में बदलीं, कर्नाटक में दो भीषण सड़क हादसों में 7 की मौत

Image credit: Internet

कर्नाटक की सड़कों पर 7 सितंबर का दिन काल बनकर टूटा. कोलार और चिक्कबल्लापुर जिलों में हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने सात जिंदगियों को लील लिया. वाकया चेन्नई-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर केजीएफ तालुक के डोड्डा कारी गांव के पास हुआ. यहां तिरुपति बालाजी के दर्शन कर बेंगलुरु लौट रहे एक ही परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. इस दिल दहला देने वाले हादसे में 13 साल के बच्चे और 70 साल की बुजुर्ग महिला समेत परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही सांसें थम गईं.   Read More ...

free visitor counters