सेम के पौधों में फंगस की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं फिटकरी वाला आसान उपाय

Image credit: Internet

सेम एक ऐसी सब्जी है, जिसे कम जगह में भी आसानी से उगाया जा सकता है. लेकिन मौसम में नमी और तापमान में बदलाव के कारण सेम के फूल और फलियों में फंगस लगने की समस्या बढ़ जाती है. कई लोग केमिकल दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे फूल झड़ने और फलियां खराब होने का खतरा रहता है. वहीं, फिटकरी का घोल फंगस से बचाव का आसान और सस्ता उपाय है. फिटकरी प्राकृतिक एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है और कीटाणुओं को नियंत्रित करने में मदद करती है. इसके लिए 1 लीटर पानी में 2 से 5 ग्राम फिटकरी पाउडर डालकर रात भर भिगो दें. सुबह इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे छिड़काव करें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा घोल जड़ों में भी डाल सकते हैं. नियमित छिड़काव से पौधे स्वस्थ रहते हैं, फूल कम झड़ते हैं और फलियों की संख्या बढ़ती है.   Read More ...

free visitor counters