Weather Update: गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर! क्या आपके शहर में भी 40°C के करीब पहुंच गया तापमान?
मार्च की शुरुआत के साथ ही देश के कई हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है. कई शहरों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पटना और भोपाल समेत करीब 12 राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है. कुछ इलाकों में लू चलने की भी आशंका है. ओडिशा के झारसुगुड़ा में सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. वहीं बाड़मेर में पारा 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की चेतावनी जारी की है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है. वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम अलग रह सकता है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में तापमान बढ़ना सामान्य है, लेकिन इस बार कई जगहों पर गर्मी ज्यादा महसूस की जा रही है. लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है. Read More ...
Related posts
सेम के पौधों में फंगस की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं फिटकरी वाला आसान उपाय
हिमाचल के बिलासपुर में 5 साल की बच्ची से दुराचार का प्रयास, नाबालिग पर आरोप
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: कोच गंभीर और कप्तान ने बनाया फाइनल प्लान,ऐसे जीतेगा हिंदुस्तान
07-03-26 03:03:14pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail