दाग-धब्बे, पिंपल और ड्राई स्किन में असरदार है केले का छिलका, जानें इस्तेमाल का तरीका

Image credit: Internet

आमतौर पर लोग केले खाकर उसके छिलके फेंक देते हैं, लेकिन ब्यूटी एक्सपर्ट रागनी के अनुसार केले का छिलका चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, पोटेशियम और जिंक पाए जाते हैं, जो त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं. रागनी बताती हैं कि केले के छिलके को चेहरे पर सीधे रगड़ें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी लगा सकते हैं. 15–20 मिनट तक छोड़ने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें. हफ्ते में 2–3 बार ऐसा करने से बेहतर असर दिखता है.   Read More ...

free visitor counters