पत्थर बरसा बस को किया चकनाचूर, आखिर दिल्ली में क्यों भड़का लोगों का गुस्सा, देखें VIDEO
Delhi News: दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में लोगों का गुस्सा कदर भड़का कि उन्होंने कल्स्टर सर्विस की एक बस पर पत्थर बरसा दिए. इस घटना में बस के तमाम शीशे चकनाचूर हो गए हैं. दरअसल, लोगों का गुस्सा एक दर्दनाक हादसे के बाद भड़का था. इस हादसे में एक महिला की मौत बस की चपेट में आने के बाद हो गई थी. मृतका की पहचान सुल्तानपुरी निवासी इंद्रा के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रही थी, तभी बस चालक ने जल्दबाजी में बस आगे बढ़ा दी और महिला बस के पहिए के नीचे आ गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज भीड़ ने रूट नंबर 114 की इस क्लस्टर बस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि चालक लोगों के गुस्से से बचने के लिए बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही सुल्तानपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. हल्की मशक्कत के बाद हालात को कंट्रोल कर लिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है. वहीं फरार बस चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है. वीडियो में देखिए हादसे के बाद किस तरह गुस्साए लोगों ने बस को अपना निशाना बनाया. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
माफी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कप्तानी, नीदरलैंड्स की टीम में बड़ा फेरबदल
01-08-26 01:08:30pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail