कभी झुग्गी में गुजरी जिंदगी आज 16 लाख फॉलोअर्स, सीकर की सुशीला का ममीरा पहुंचा विदेश

Image credit: Internet

सीकर की सुशीला सपेरा ने अपने पुश्तैनी हुनर को रोजगार का जरिया बनाकर खास पहचान बनाई है. कभी झुग्गी में जीवन बिताने वाली सुशीला आज जड़ी-बूटियों से तैयार पारंपरिक सुरमा ‘ममीरा’ बनाती हैं. उनके अनुसार, यह हुनर उन्होंने अपने दादाजी शौकीन नाथ से सीखा था. सोशल मीडिया के जरिए उनके काम को नई पहचान मिली और उनके करीब 16 लाख फॉलोअर्स हैं. सुशीला के मुताबिक, उनके बनाए ममीरा की मांग राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों और ऑस्ट्रेलिया, कैलिफोर्निया, दुबई व कनाडा तक से आती है. उन्होंने अपने हुनर को कारोबार में बदलकर परिवार और टीम के कई लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है.   Read More ...

free visitor counters