बाघ के दांत साफ करने वाला अनोखा पक्षी पहुंचा केवलादेव, पक्षी प्रेमियों की बढ़ी उत्सुकता

Image credit: Internet

Taka Chor Bird: भरतपुर के विश्व प्रसिद्ध केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में इन दिनों टकाचोर (रूफस ट्रीपी) पक्षी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. आमतौर पर घने जंगलों और टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में दिखाई देने वाला यह दुर्लभ पक्षी अब केवलादेव में भी नजर आ रहा है. अपनी फुर्ती, चतुराई और अनोखे भोजन व्यवहार के लिए प्रसिद्ध टकाचोर को ‘टाइगर टूथपिक’ भी कहा जाता है, क्योंकि यह बाघ जैसे शिकारी जानवरों के मुंह में फंसे मांस के टुकड़ों को निकालकर खाता है. इसकी मौजूदगी केवलादेव की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाने के साथ पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों को भी आकर्षित कर रही है.   Read More ...

free visitor counters