अलवर के देसी बकरों ने मचाया धमाल! मुंबई से लेकर खाड़ी देशों तक बढ़ी मांग, मेवात बना बकरी व्यापार का बड़ा हब

Image credit: Internet

Rajasthan Goat Farming: राजस्थान के मेवात और अलवर क्षेत्र में पाले जाने वाले खूबसूरत और देसी बकरों की मांग देशभर में तेजी से बढ़ रही है. खासकर मुंबई जैसे बड़े महानगरों में इन बकरों की भारी डिमांड देखने को मिल रही है. स्थानीय पशुपालकों के अनुसार, मेवाती नस्ल के बकरे अपने अच्छे वजन, गुणवत्ता और आकर्षक बनावट के कारण बाजार में ऊंचे दामों पर बिक रहे हैं. यह व्यापार अब केवल स्थानीय बाजार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसकी सप्लाई विदेशों तक भी पहुंचने लगी है, खासकर खाड़ी देशों में इन बकरों की काफी मांग है. इससे राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एक मजबूत व्यवसाय के रूप में उभर रहा है और किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है.   Read More ...

free visitor counters