Milk Rate: पहले पेट्रोल, अब दूध! ₹56 से सीधे ₹58... अमूल-मदर डेयरी ने दिया बड़ा झटका

Image credit: Internet

Milk Rate: आज दूध की कीमतों ने एक बार फिर आम जनता की जेब पर असर डाल दिया है. देश की बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में ₹2 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जो आज से लागू हो गई है. जानकारी के मुताबिक यह बढ़ोतरी हर तरह के नॉर्मल टोंड मिल्क पर लागू होगी, जिससे रोज दूध खरीदने वाले लाखों परिवारों का मासिक बजट अब थोड़ा और बढ़ जाएगा. बताया जा रहा है कि अप्रैल 2025 के बाद यह सालाना एडजस्टमेंट के तौर पर की गई बढ़ोतरी है. सरल शब्दों में समझें तो जो दूध पहले ₹56 प्रति लीटर मिल रहा था, अब उसकी कीमत ₹58 हो जाएगी. यानी हर लीटर पर सीधे ₹2 ज्यादा देने होंगे. अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी इसी तरह दाम बढ़ाने का फैसला लिया, और अब कई अन्य दूध ब्रांड्स के भी इसी राह पर जाने की चर्चा है. इस बढ़ोतरी का सीधा असर उन परिवारों पर पड़ेगा जो रोज़ाना 1 से 2 लीटर नहीं, बल्कि 5 से 10 लीटर तक दूध खरीदते हैं उनके महीने के खर्च में साफ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.   Read More ...

free visitor counters