अब जहर नहीं, अल्ट्रासोनिक डिवाइस से भागेंगे चूहे, मुजफ्फरपुर के प्रोफेसर ने बनाई मशीन

Image credit: Internet

घरों, गोदामों और अनाज भंडारण स्थलों में चूहों से होने वाले नुकसान से अब राहत मिलने की उम्मीद है. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के पूर्व विज्ञान संकाय अध्यक्ष और जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. मनेन्द्र कुमार ने चूहों को भगाने के लिए एक खास मशीन विकसित की है. अब तक चूहों से बचाव के लिए जहर या रासायनिक दवाओं का उपयोग होता रहा है, जो बच्चों, पालतू जानवरों और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं. नई मशीन पूरी तरह गैर-विषैली और सुरक्षित है. यह अल्ट्रासोनिक ध्वनि और प्राकृतिक सुगंध (पेपरमिंट और सिट्रोनेला) का उपयोग करती है, जिससे चूहे उस जगह से दूर भाग जाते हैं.यह ध्वनि इंसानों को सुनाई नहीं देती, लेकिन चूहों के लिए असहज होती है. मशीन कम बिजली में चलती है और बैटरी या सोलर से भी संचालित हो सकती है. एक बार लगाने पर यह 20 से 30 फीट तक प्रभावी रहती है. व्यावसायिक उत्पादन होने पर इसकी कीमत 800 से 900 रुपये के बीच हो सकती है.   Read More ...

free visitor counters