VIDEO: स्कूल बस ने दो मासूमों को रौंदा! एक लापरवाही ने ली कांस्टेबल की बेटी और भतीजी की जान
बेंगलुरु के थानीसंद्रा इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. एक स्कूल बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी. स्कूटी पर सिटी आर्म्ड रिजर्व के कांस्टेबल नागनगौड़ा अपनी बेटी वरषा और अपने बड़े भाई की बेटी भानु को दूध लेने के लिए निकले थे. यह हादसा हेनूर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुलिस क्वार्टर के पास लगभग सुबह 8 बजे हुआ.CCTV में साफ देखा जा सकता है कि बस स्कूल पिकअप के समय मोड़ ले रही थी तभी वह स्कूटी से टकरा गई. टक्कर लगने से बच्चे सड़क पर गिर गए और बस के पिछले पहिए के नीचे आ गए. दोनो बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इसके बावजूद उनकी मौत हो गई. वहीं कांस्टेबल नागनगौड़ा को हल्की चोटें आई हैं.बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए येलहंका सरकारी अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है और हेनूर ट्रैफिक पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. Read More ...
Related posts
हजारीबाग के सूर्यकुंड मेले में लगता है सिलबट्टे का बाजार, जानिए क्यों है खास
ड्रैगन फ्रूट के साथ लहसुन की खेती, एक ही खेत से मिल रहा दो फसलों का मुनाफा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail