मिनटों में बनाएं आलू का अचार, खाने का स्वाद होगा दोगुना

Image credit: Internet

मिथिलांचल में अचार सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि खानपान की परंपरा का अहम हिस्सा है. जब घर में अचार या सब्जी न हो, तब उबले आलू से बना झटपट अचार बेहतरीन विकल्प बन जाता है. इस आसान रेसिपी के लिए सबसे पहले आलू को उबालकर छील लें और टुकड़ों में काट लें. इसके बाद पंचफोरन (सौंफ, जीरा, कलौंजी, धनिया और मेथी) को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. अब आलू में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, भुना मसाला, कच्चा सरसों का तेल और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स करें. यह अचार दाल-चावल, खिचड़ी या रोटी के साथ तुरंत परोसा जा सकता है. अगर इसे थोड़ी देर रख दिया जाए तो इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.   Read More ...

free visitor counters