इफ्तार की मेज पर हुआ कुछ अलग, रोजा खोलने से पहले बच्चे ने गाई गणेश वंदना, बना भाईचारे की मिसाल!
इफ्तार का शांत और सुकून भरा माहौल… सामने सजे स्वादिष्ट पकवान और रोजा खोलने का इंतजार करते लोग. तभी अचानक एक मासूम सी आवाज गूंजती है—“गणनायकाय गणदेवताय…” और कुछ पलों के लिए पूरा माहौल जैसे थम सा जाता है. केरल के 13 साल के Robin Zain ने कुछ ऐसा किया, जिसने लाखों लोगों का दिल छू लिया. ईद के मौके पर जब पूरा देश जश्न में डूबा था, उसी दौरान यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में रॉबिन इफ्तार के वक्त अपने परिवार के साथ टेबल पर बैठे नजर आते हैं. सामने फल, समोसे और मिठाइयां सजी होती हैं, लेकिन सबसे खास पल तब आता है जब वह रोजा खोलने से पहले भगवान गणेश की स्तुति ‘गणनायकाय’ गाने लगते हैं.एक तरफ रोजा और दूसरी तरफ गणेश वंदना… यह अनोखा संगम लोगों को हैरान भी कर रहा है और भावुक भी. इतनी छोटी उम्र में रॉबिन ने जो संदेश दिया, वह बेहद गहरा है- धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे ऊपर होती है. यह वीडियो सिर्फ एक पल नहीं, बल्कि भाईचारे, आपसी सम्मान और सांस्कृतिक एकता का खूबसूरत उदाहरण बन गया है. सोशल मीडिया पर लोग इस बच्चे और उसके परिवार की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे “Real Kerala Story” बताते हुए कहा कि यही असली भारत की पहचान है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने भी इस वीडियो पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश बताय.। यह वीडियो एक बार फिर यह साबित करता है कि सच्ची शिक्षा किताबों से नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों और व्यवहार से झलकती है. Video Credit: Instagram-@robin_zain.vocal Read More ...
Related posts
पशुओं का डॉक्टर बनना है? जानें कौन सा कोर्स, एंट्रेंस एग्जाम और पूरी प्रक्रिया
दोस्त की गला घोंटकर की हत्या, फिर पूरी रात लाश के पास सोते रहे दो नाबालिग आरोपी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail