दिल्‍ली: थाने में समझौता, फिर भी नहीं थमी रंजिश! लड़की के विवाद में किशोर की हत्‍या, दोस्‍त को बचाने की कर रहा था कोशिश

Image credit: Internet

दिल्ली के पीतमपुरा स्थित मौर्य एन्क्लेव इलाके में रामलीला विसर्जन के दौरान एक खूनी वारदात से सनसनी फैल गई. एक लड़की से जुड़े पुराने विवाद और रंजिश के चलते आधा दर्जन हमलावरों ने दो दोस्तों पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में अपने दोस्त आशू को बचाने आए 16 साल के अरुण की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आशू गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है. परिजनों के हंगामे के बाद पुलिस ने चार संदिग्ध किशोरों को हिरासत में लिया है.   Read More ...

free visitor counters