Tonk News: टोंक में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, 60 साल की महिला को डायन बताकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

Image credit: Internet

Tonk Superstition Case: टोंक के बरौनी थाना क्षेत्र के देवली गांव में अंधविश्वास से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 60 साल की संतोष देवी को कथित तौर पर डायन बताकर बेरहमी से पीटने का आरोप है. परिवार के मुताबिक गांव के करीब 8 से 9 महिला और पुरुषों ने लाठी-डंडों से बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की. आरोप है कि हमलावरों में पीड़िता के रिश्तेदार भी शामिल थे. गंभीर रूप से घायल संतोष देवी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के करीब तीन दिन बाद उनके बेटे शंकर लाल ने बरौनी थाने में लिखित शिकायत दी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मारपीट की वजह, आरोपियों की भूमिका और घटना के दौरान मौजूद लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. मामले ने अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.   Read More ...

free visitor counters