HCL वाली निदा को दी थी पनाह, टेढ़ी हो गई बुल्डोजर की नजर, ढहा दिया AIMIM नेता मतीन का नाजायज आशियां

Image credit: Internet

महाराष्ट्र के नासिक में एआईएमआईएम नेता मतीन पटेल के अवैध निर्माण पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है. कहा जा रहा है कि यह कार्रवाई निदा खान को पनाह देने के चलते की गई है. जानकारी के अनुसार, कार्रवाई से पहले मतीन पटेल ने मकान पूरी तरह खाली करा दिया था. सोमवार सुबह से घर का सामान हटाया जा रहा था. इसके बाद नगर निगम की टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में बड़े स्तर पर पुलिस बल तैनात किया गया था. मौके पर 1 डीसीपी, 2 एसीपी, 11 पुलिस निरीक्षक, 15 पीएसआई अधिकारी, 8 महिला अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारी मौजूद थे.   Read More ...

free visitor counters