जवानों के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अनूठी दिवाली, सिलीगुड़ी में खुद अपने हाथों से खिलाई मिठाई

Image credit: Internet

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बार दिवाली जवानों के साथ मनाई. पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा एयरफील्ड पर आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उन्होंने सैनिकों से मुलाकात की. इस दौरान राजनाथ सिंह ने महिला जवान समेत कई सैनिकों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई. भारतीय वायुसेना के एक जवान ने उन्हें देशभक्ति गीत भी सुनाया. रक्षामंत्री ने जवानों के साहस और अनुशासन की तारीफ की. उन्होंने ड्रोन और साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया. साथ ही सैनिकों से स्थानीय लोगों के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखने की अपील की.   Read More ...

free visitor counters