मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की मौत, सीएम आवास के बाहर शव रख गए लोग

Image credit: Internet

मणिपुर में हुई ताजा हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद तनाव बढ़ गया. अधिकारियों के मुताबिक, इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए लोगों पर हमला किया गया. घटना में चार अन्य लोग घायल हुए, जबकि तीन लोगों के लापता होने की सूचना है. गुस्साए स्थानीय लोग दोनों शव लेकर मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह के आवास पहुंचे और गेट के बाहर प्रदर्शन किया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े.   Read More ...

free visitor counters