फतेहपुर बेरी में जिम ट्रेनर की दिनदहाड़े हत्या, 4 नकाबपोश हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Image credit: Internet

दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में जिम ट्रेनर विजय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. परिवार के मुताबिक, चार हमलावर हेलमेट पहनकर जिम के बाहर घात लगाकर बैठे थे. एक व्यक्ति से विजय को बाहर बुलवाया गया और उसके बाहर आते ही कई राउंड गोलियां चला दी गईं. विजय की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का शक जताया है. मृतक की बहन और चाचा ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं.   Read More ...

free visitor counters