भरतपुर, बीकानेर, अजमेर नगर निगम चुनाव रिजल्ट LIVE: अजमेर-बीकानेर में कांग्रेस आगे, भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा, पंजा-कमल को कितनी मिली सीटें

Image credit: Internet

Bharatpur Bikaner Ajmer Nagar Nigam Chunav Result LIVE: राजस्थान के भरतपुर, बीकानेर और अजमेर नगर निगम चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं. सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना के साथ वार्डवार तस्वीर लगातार साफ होती जा रही है. राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में मतगणना जारी है और अब तक सामने आए नतीजों में बीजेपी 2,770 वार्डों के साथ पहले, कांग्रेस 2,316 वार्डों के साथ दूसरे स्थान पर है. निर्दलीय उम्मीदवार भी बड़ी संख्या में जीत दर्ज कर रहे हैं. भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा दिखा है, जबकि बीकानेर और अजमेर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है. भरतपुर के 65, बीकानेर के 80 और अजमेर के 80 वार्डों के नतीजे लगातार अपडेट हो रहे हैं. किस वार्ड में कौन जीता, किसे हार मिली और इन तीनों नगर निगमों में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहा, हर ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहिए News18 Hindi के इस लाइव ब्लॉग के साथ.   Read More ...

free visitor counters